कांग्रेस नेता अल्लू मियां धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार, भाजपा ने बोला हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अमेठी के कांग्रेस नेता रफीक उर्फ अल्लू मियां को वजीरजगंज पुलिस ने धाेखाधडी और रंगदारी के मामले में समतामूलक चौक चौराहा गोमतीनगर से गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए आरोपी के विरूद्ध नकली कागजात के सहारे बिल्डर पर दबाव बनाने और रंगदारी वसूलने का मुकदमा दर्ज था। इधर कांग्रेस के कई नेताओं के साथ आरोपी …

लखनऊ। अमेठी के कांग्रेस नेता रफीक उर्फ अल्लू मियां को वजीरजगंज पुलिस ने धाेखाधडी और रंगदारी के मामले में समतामूलक चौक चौराहा गोमतीनगर से गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए आरोपी के विरूद्ध नकली कागजात के सहारे बिल्डर पर दबाव बनाने और रंगदारी वसूलने का मुकदमा दर्ज था। इधर कांग्रेस के कई नेताओं के साथ आरोपी की फोटाे पर वायरल होने पर भाजपा ने राहुल व प्रिंयका पर सवाल उठा रही है। जिसका कांग्रेस ने भी पलटवार किया है।

मूल रूप से अमेठी जिले के थाना जगदीशपुर ग्राम निहालगढ़ मो. रफीक उर्फ अल्लु मियां ग्राम व पोस्ट गोसाईगंज में रहते हैं। वह कांग्रेस के सक्रिय सदस्य हैं। जिन पर बीते 5 अगस्त 2021 को काली बाड़ी कैसरबाग निवासी बिल्डर वैभव श्रीवास्तव ने जालसाजी, रंगदारी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में वैभव श्रीवास्तव ने अल्लू मियां, उनकी पत्नी मेहरून्निसा व बेटे मोहम्मद आदिल रशीद को भी नामजद किया था।

जांच के बाद अल्लू मियां को वजीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पत्नी व बेटा फरार हैं। आरोपी अल्लू मियां के खिलाफ अमेठी जनपद में मारपीट, धमकी, जालसाजी समेत तीन मुकदमे हैं। एडीसीपी पश्चिमी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि अल्लू मियां को विवेचना में दोषी पाए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ कई और मुकदमें है।

इधर गिरफ्तारी के तुरंत बाद अल्लू मियां की तस्वीरें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के वायरल हुई तो भाजपा पूरे मामले में राहुल गांधी और प्रियंका वार सवाल उठाने शुरु कर दिए। जिसके जबाव में कांग्रेस प्रवक्ता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि अल्लू मियां कांग्रेस कार्यकर्ता है। उनकी गिरफ्तारी हुई है। सही और गलत का फैसला अदालत करेगी। फोटो तो प्रधानमंत्री के साथ भगोडे़ नीरव मोदी की वायरल हुई थी।

संबंधित समाचार