हरदोई: प्रधानमंत्री मोदी कल करेंगे मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण
हरदोई। बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण 25 अक्टूबर सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। वर्चुअल लोकार्पण के मौके पर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। गौरा टांडा में बन रहे इस मेडिकल कॉलेज में इस वर्ष 100 मेडिकल के विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। लोकार्पण के साथ …
हरदोई। बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण 25 अक्टूबर सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। वर्चुअल लोकार्पण के मौके पर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। गौरा टांडा में बन रहे इस मेडिकल कॉलेज में इस वर्ष 100 मेडिकल के विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे।
लोकार्पण के साथ ही इस वर्ष का पहला शैक्षिक सत्र भी यहां शुरू हो जाएगा। हालांकि मरीजों की ओपीडी चलने के लिए अभी लगभग दो साल का इंतजार करना होगा नवीन मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है लेकिन उसके पूर्ण होने में लगभग दो वर्ष लगेंगे।
