29 साल में पहली बार वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा इंडिया, तीन खिलाड़ी टीम इंडिया पर भारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। 29 साल में पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को हराया है। इस हार से भारत की टीम को करारा झटका लगा है। टीम  इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की जिसमें भारत ने 151/7 का स्कोर बनाया। टीम के कप्तान विराट कोहली ने 57 रनों की पारी खेली। उधर पाकिस्तान …

दुबई। 29 साल में पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को हराया है। इस हार से भारत की टीम को करारा झटका लगा है। टीम  इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की जिसमें भारत ने 151/7 का स्कोर बनाया। टीम के कप्तान विराट कोहली ने 57 रनों की पारी खेली। उधर पाकिस्तान के शाहीन अफरीदनी ने तीन विकेट लिए। 1992 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली भारत के पहले कप्तान है जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया को पाकिस्तान से हार मिली है।

पाकिस्तान ने की की धमाकेदार बल्लेबाजी
152 के लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए मैच को एकतरफा बना दिया। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान दोनों ने टीम इंडिया के गेंदबाजों को कोई मौका ही नहीं दिया। शुरू से ही दोनों बल्लेबाज टीम इंडिया के गेंदबाजों पर हावी रहे और मुकाबला 13 गेंद पहले 10 विकेट से जीतकर अपने नाम किया।

पाकिस्तान के तीन खिलड़ी टीम इंडिया पर भारी
पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों ने ही भारतीय टीम से मैच छीन लिया। सबसे पहले शाहीन अफरीदी ने गेंदबाजी करते हुए तीन अहम विकेट निकाले और भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इस वजह से भारतीय टीम सिर्फ 151 रन ही बना पाई। वहीं आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए बाबर आजम ने 68 और मोहम्मद रिजवान ने 79 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत दिला दी।

पाकिस्तान से मैच हारने वाले विराट पहले कप्तान
भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप के इतिहास का पहला मुकाबला 1992 में खेला गया था और तब से भारत एक बार भी पाकिस्तान से वर्ल्ड कप के मैचों में नहीं हारा था, लेकिन इस बार ये सिलसिला टूट गया। साथ ही विराट कोहली पाकिस्तान से वर्ल्ड कप मैच हारने वाले पहले भारतीय कप्तान भी बन गए। वनडे वर्ल्ड कप और टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भारत के खिलाफ ये पहली जीत रही।

संबंधित समाचार