कानपुर में मिला प्रदेश का पहला जीका वायरस का मरीज, जांच के लिए भेजी विशेषज्ञों की टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जीका वायरस के मद्देनजर विशेषज्ञों का एक दल उत्तर प्रदेश के कानपुर भेजा है। मंत्रालय ने सोमवार के यहां बताया कि उत्तर प्रदेश में एक उच्च स्तरीय बहु विशेषज्ञ दल भेजा गया है जहां जीका वायरस रोग का एक मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के …

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जीका वायरस के मद्देनजर विशेषज्ञों का एक दल उत्तर प्रदेश के कानपुर भेजा है। मंत्रालय ने सोमवार के यहां बताया कि उत्तर प्रदेश में एक उच्च स्तरीय बहु विशेषज्ञ दल भेजा गया है जहां जीका वायरस रोग का एक मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 57 वर्षीय एक पुरुष 22 अक्टूबर को जीका वायरस से संक्रमित पाया गया।

इस दल में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और नयी दिल्ली के डॉ. आरएमएल अस्पताल के एक कीटविज्ञानी, एक सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ और एक स्त्री रोग विशेषज्ञ शामिल हैं। यह दल राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों की जीका वायरस रोग की रोकथाम के उपाय करने में सहायता करेगा।

मंत्रालय ने कहा है कि यह दल राज्य के स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर काम करेगा और जमीनी स्थिति का जायजा लेगा। यह दल पूरी स्थिति का आकलन करेगा और उत्तर प्रदेश में जीका के प्रबंधन के लिए आवश्यक जन स्वास्थ्य उपायों की भी सिफारिश करेगा।

इसे भी पढ़ें…

दिल्ली सरकार 27 अक्टूबर से शुरू करेगी ‘पटाखे नहीं दीया जलाओ’ अभियान

संबंधित समाचार