राजधानी में मॉडल को एक्ट्रेस बनाने का झांसा देकर वायरल किया अश्लील वीडियो, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विभूतिखंड थाना क्षेत्र में एक मॉडल को एक्ट्रेस बनाने का झांसा देकर उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर दी गई है। पहले उससे पांच लाख रुपयों की मांग की गई। रुपए न मिलने पर आरोपी ने वीडियो का कुछ हिस्सा वायरल कर दिया था। इससे परेशान पीड़िता ने एक प्रोडक्शन कंपनी की दो महिला अधिकारियों …

लखनऊ। विभूतिखंड थाना क्षेत्र में एक मॉडल को एक्ट्रेस बनाने का झांसा देकर उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर दी गई है। पहले उससे पांच लाख रुपयों की मांग की गई। रुपए न मिलने पर आरोपी ने वीडियो का कुछ हिस्सा वायरल कर दिया था। इससे परेशान पीड़िता ने एक प्रोडक्शन कंपनी की दो महिला अधिकारियों समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मड़ियांव निवासी युवती मॉडल है। उसकी मुलाकात बीते साल वैष्णवी फिल्म प्रोडक्शन की दीया वर्मा से हुई थी। उसे फिल्म में काम दिलाने के लिए कहा था। उसके बाद उसने विभूतिखंड क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलाया। वहां पर दीया के अलावा प्रिया मिश्रा, अनूप ओझा, वरुण तिवारी, आयुष मिश्रा और संदीप विश्वकर्मा से मुलाकात हुई।  इन लोगों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पेय पिला दिया। वह अचेत हो गई। होश आने पर देखा कि कपड़े अस्त-व्यस्त थे। दो दिन बाद दीया ने फोन कर पांच लाख रुपयों की मांग की, न देने पर अश्लील वीडियो का लिंक वायरल कर दिया।

इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार