29 अक्टूबर को अमित शाह का लखनऊ दौरा, भाजपा कार्यालय में तैयारियां हुई तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उत्तर प्रदेश में प्रभारियों की नियुक्ति के साथ ही अन्य मोर्चे पर भी किलाबंदी तेज कर दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ इन दिनों लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी बीच 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह का भी एक दिन का लखनऊ दौरा होगा। यूपी …

लखनऊ। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उत्तर प्रदेश में प्रभारियों की नियुक्ति के साथ ही अन्य मोर्चे पर भी किलाबंदी तेज कर दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ इन दिनों लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी बीच 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह का भी एक दिन का लखनऊ दौरा होगा।

यूपी बीजेपी ने इसकी तैयारियां शुरु कर दीं हैं। भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों को नए सदस्य के रुप में साथ में जोड़ना है। इनमें सरकारी योजनाओं के लाभार्थी से लेकर फस्ट टाइम वोटर, प्रबुद्ध वर्ग, अल्पसंख्यकों और महिलाओं सहित सभी पर फोकस रहेगा। यह अभियान बूथ स्तर पर चलेगा। हर बूथ पर 100 लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों को लक्ष्य दिया जाएगा। हर सक्रिय सदस्य को कम से कम 9 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है। सबसे ज्यादा सदस्य कमजोर बूथों पर बनाए जाएंगे।

संबंधित समाचार