’36 फार्महाउस’ में गीतकार-संगीतकार के रोल में नजर आएंगे सुभाष घई
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार सुभाष घई ’36 फार्महाउस’ में गीतकार-संगीतकार के किरदार में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने तीन गानों की कंपोजिशन की है और इसके गाने को भी वह सेट करेंगे। सुभाष घई ने बताया कि उन्होंने इन गानों को लॉकडाउन के दौरान लिखा था। जी …
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार सुभाष घई ’36 फार्महाउस’ में गीतकार-संगीतकार के किरदार में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने तीन गानों की कंपोजिशन की है और इसके गाने को भी वह सेट करेंगे।
सुभाष घई ने बताया कि उन्होंने इन गानों को लॉकडाउन के दौरान लिखा था। जी स्टूडियो और जी म्यूजिक के सहयोग से वह इन गानों का निर्माण करेंगे। गौरतलब है कि सुभाष घई ने अपनी फिल्म ’36 फार्महाउस’ का ऐलान किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की घोषणा की थी।
उन्होंने लिखा था कि मेरे जैसे फिल्म निर्माता के लिए चुनौती कहां है? यह चुनौती छोटे बजट की फिल्म को बड़े बजट की फिल्म जितना अच्छा बनाने के लिए है। मैं इस साल कलाकारों की एक टुकड़ी के साथ फिल्म ’36 फार्महाउस’ पर काम कर रहा हूं, जो एक तंग बजट की फिल्म है।
