कन्नौज: जिस पति के लिए रखा करवा चौथ का व्रत, उसी ने कर दी हत्या
कन्नौज। करवा चौथ का व्रत रखकर पत्नी ने जिस पति की लम्बी उम्र की कामना की, उसी पति ने करवा चौथ पर पूजन से पूर्व ही पत्नी की गला दवाकर हत्या कर दी। पति शराब के नशे मे धुत था जो हत्या करने के बाद भाग गया। यह मामला ठठिया थाना क्षेत्र के ग्राम धीरपुर …
कन्नौज। करवा चौथ का व्रत रखकर पत्नी ने जिस पति की लम्बी उम्र की कामना की, उसी पति ने करवा चौथ पर पूजन से पूर्व ही पत्नी की गला दवाकर हत्या कर दी। पति शराब के नशे मे धुत था जो हत्या करने के बाद भाग गया। यह मामला ठठिया थाना क्षेत्र के ग्राम धीरपुर का है। सुनील कुमार उम्र 28 वर्ष पुत्र सिपाही लाल जिसकी शादी तिर्वा क्षेत्र के जटियापुर निवासी पंचम वर्मा की पुत्री पूनम 22 वर्ष से हुई थी।
सुनील के शराबी होने के वावजूद पूनम अपना धर्म निर्वाह कर रही थी। करवा चौथ के दिन रविवार को प्रेमलता ने शराबी पति के बावजूद निर्जला व्रत रखा। शराबी सुनील शाम को शराब के नशे में जब घर पहुंचा तब पूनम ने पूजा की साम्रगी लाने की बात कही तो वह सुनील भड़क गया और पूनम की पिटाई कर दी।
नशे के कारण वह अपना आपा खो वैठा और जिसने उसकी लम्बी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा उसी का गला दवा दिया जिससे पत्नी प्रेम लता की मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद घर से भाग गया। इस घटना की जानकारी जब गांव के लोगों को हुई तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मृतक विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
