हरदोई: जमीनी विवाद में युवक की हत्या, पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। ससुराल में रह रहे युवक की घर के अंदर रविवार की रात में पहले चाकू से गोदा फिर गोली मारकार हत्या कर दी गई। खास बात यह रही कि घटना की जानकारी परिजनों को सुबह उस समय लगी जब वो सो कर उठे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा छानबीन शुरू …

हरदोई। ससुराल में रह रहे युवक की घर के अंदर रविवार की रात में पहले चाकू से गोदा फिर गोली मारकार हत्या कर दी गई। खास बात यह रही कि घटना की जानकारी परिजनों को सुबह उस समय लगी जब वो सो कर उठे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा छानबीन शुरू कर दी अपर पुलिस अधीक्षक ने भी मौके का निरीक्षण किया। पत्नी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार जनपद शाहजहांपुर के जलालाबाद के मनोज की लालतापुरवा थाना देहात कोतवाली में ससुराल है। उसे ससुराल में ही खेत, मकान मिला था। वह पत्नी व बच्चों के साथ ससुराल में ही रहकर रेलवे गंज में नंदनी जनरल स्टोर के नाम से दुकान करता था। रविवार की रात वह खाना खाने के बाद एक कमरे में जमीन पर बिस्तर लगाकर सो गया। सोमवार सुबह पत्नी रुचि व बच्चे उठे तो मनोज का शव खून से लथपथ पड़ा था। शरीर पर चाकू के निशान थे और गोली भी मारी गई थी। पत्नी ने शोर मचाया तो अन्य लोग भी आ गए।

सूचना मिलने पर देहात कोतवाली पुलिस के साथ सीओ सिटी विकास जायसवाल व एएसपी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और पूरी जानकारी ली। रुचि ने मृतक के भाई राकेश पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कुछ दिन पूर्व जलालाबाद की खेती के बंटवारे को लेकर काफी विवाद हो गया था। उन्होंने ही जान से मारने की धमकी दी थी। एसपी अजय कुमार ने बताया कि फारेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए है। तहरीर के आधार पर एफआइआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना की वजह तलाश करने में पुलिस जुटी हुई है।

संबंधित समाचार