अयोध्या: दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने की सरयू जी की आरती, संजय सिंह भी रहे मौजूद
अयोध्या। आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो दिन के प्रवास पर सोमवार को अयोध्या पहुंच गए। इस दौरान वह सरयू जी की सायंकालीन आरती में शामिल हुए। मंगलवार सुबह हनुमानगढ़ी व रामजन्मभूमि में दर्शन-पूजन करेंगे। उनके साथ राज्यसभा सदस्य संजय सिंह व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह भी …
अयोध्या। आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो दिन के प्रवास पर सोमवार को अयोध्या पहुंच गए। इस दौरान वह सरयू जी की सायंकालीन आरती में शामिल हुए। मंगलवार सुबह हनुमानगढ़ी व रामजन्मभूमि में दर्शन-पूजन करेंगे। उनके साथ राज्यसभा सदस्य संजय सिंह व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह भी मौजूद रहेंगे। सरयू जी की सायंकालीन आरती के दौरान चेहरे पर मुस्कान लिए अरविंद केजरीवाल ने साधु-संतों की मौजूदगी में दुग्धाभिषेक किया।
भगवान श्री राम जी की नगरी अयोध्या में मां सरयू आरती में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ | LIVE https://t.co/MTLx3ZsX6u
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 25, 2021
इस दौरान घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। फिलहाल उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी थी। इससे पहले राज्यसभा सदस्य संजय सिंह व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रामलला के दर्शन रूट का निरीक्षण किया था। मंगलवार सुबह 8 बजे हनुमानगढ़ी व 9 बजे रामलला का आशीर्वाद लेने मंदिर जाएंगे।
