रामपुर : कार्यकारिणी चुनाव के बॉक्स में अध्यक्ष का बैलेट निकलने से बवाल, मतगणना रोकी
रामपुर, अमृत विचार। सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के चुनाव पर संकट आता दिख रहा है। सोमवार को पहले बाक्स में मजलिस-ए-मशावरत के 63 उम्मीदवारों के वोटो की गिनती हो रही थी। लेकिन दूसरे बाक्स में अध्यक्ष पद का बैलेट निकलने पर बवाल हो गया। चूंकि दो उम्मीदवारों के बीच हारजीत का फासला बहुत कम है। इसलिए …
रामपुर, अमृत विचार। सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के चुनाव पर संकट आता दिख रहा है। सोमवार को पहले बाक्स में मजलिस-ए-मशावरत के 63 उम्मीदवारों के वोटो की गिनती हो रही थी। लेकिन दूसरे बाक्स में अध्यक्ष पद का बैलेट निकलने पर बवाल हो गया। चूंकि दो उम्मीदवारों के बीच हारजीत का फासला बहुत कम है। इसलिए दूसरे उम्मीदवारों ने चुनाव अधिकारी असरार अहमद को ज्ञापन सौंपकर चुनाव पुन: कराए जाने कर दी। लिहाजा कार्यकारिणी की मतगणना सोमवार की शाम थम गई।
सोमवार की पूर्वाह्न 11:30 बजे से सौलत पब्लिक लाइब्रेरी की मजलिस-ए-मशावरत के लिए मतगणना शुरू हुई। पहले बाक्स में 108 मतपत्र निकले जबकि, दूसरे बाक्स में 79 मतपत्र निकले। लेकिन, मतगणना के दौरान एक मतपत्र ऐसा आया जोकि, अध्यक्ष पद का था। कार्यकारिणी के मत बक्सों में अध्यक्ष का मतपत्र निकलने से बवाल हो गया। क्योंकि, रविवार की देर रात अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता शौकत अली खां के नाम का ऐलान चुनाव अधिकारी द्वारा कर दिया गया था।
अध्यक्ष पद के लिए कुल मतपत्रों की संख्या 687 बताई गई थी और 170 मत पाने वाले शौकत अली खां एडवोकेट को विजयी घोषित कर दिया गया था। जबकि, दूसरे स्थान पर 167 वोट पाकर नासिर खां रहे थे। लेकिन, सोमवार को मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद का मतपत्र निकलने के बाद मतगणना को रुकवा दिया गया।
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रहे सैयद कैसर अली एडवोकेट ने चुनाव अधिकारी असरार अहमद को ज्ञापन सौंपकर चुनाव पुन: कराए जाने की मांग की। ज्ञापन पर मजलिस ए मशावरत के उम्मीदवार आदिल खां, सैयद जाफर मियां, फजल शाह फजल, अदनान जियाई आदि के हस्ताक्षर हैं। वहीं चुनाव अधिकारी असरार अहमद ने बताया कि पहले जांच कमेटी गठित होगी, जोकि पूरे मामले की पड़ताल करेगी, इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
इनको मिले थे इतने वोट
नाम प्रत्याशी – मतों की संख्या
शौकत अली खां – 170
नासिर खां – 167
कैसर मियां – 136
मजहर मियां – 135
जीशान मुराद – 35
नाजिम अली खां – 30
असरार उल्लाह – 03
पहले काउंटर फाइल से मतपत्रों का मिलान कराया जाएगा। इससे पहले जांच कमेटी गठित होगी जोकि, पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल करके अपना निर्णय देगी। कमेटी दोनों पक्षों की सुनवाई कर अपना निर्णय देगी। कमेटी के निर्णय के अनुसार ही आगे की कार्रवाई होगी। असरार अहमद, चुनाव अधिकारी
