मैच हारने के बाद पूर्व कप्तान का वीडियो वायरल, बोले भारतीय टीम कभी न कभी तो पाकिस्तान से हारेगी
नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार भारत को पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद जीत की उम्मीद लगाए बैठे दर्शक भी नाखुश हुए। इसी बीच टीम इंडिया के साथ बतौर मेंटोर जुड़े पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। जिसमे …
नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार भारत को पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद जीत की उम्मीद लगाए बैठे दर्शक भी नाखुश हुए। इसी बीच टीम इंडिया के साथ बतौर मेंटोर जुड़े पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। जिसमे वह यह कहते दिखाई दे रहे है कि भारतीय टीम कभी न कभी तो पाकिस्तान से हारेगी।
दरअसल, रविवार 24 अक्टूबर को खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 151 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में पाकिस्तान की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 17.5 ओवर में जीत का लक्ष्य हासिल कर 10 विकेट की ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि भारतीय टीम कभी ना कभी तो पाकिस्तान से हारेगी।
Some words said by ms dhoni back in 2016 #INDvPAK #PakVsInd pic.twitter.com/UA0s2TSd32
— Harsh Malhotra (@hmcric45) October 24, 2021
उन्होंने आगे कहा कि हमें इस बात पर अगर गर्व है कि 11-0 से उनसे जीते हैं तो एक सच्चाई ये भी होगी कि कभी ना कभी तो हम उनसे हारेंगे। चाहे आज हारे, 10 साल बाद हारे, 20 साल के बाद हारे या फिर 50 साल के बाद हारे। उन्होंने फिर कहा कि देखिए ऐसा नहीं हो सकता है कि आप हमेशा ही जीत ही हासिल करते रहेंगे।
