लखनऊ: एलडीए ने अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर
लखनऊ। एलडीए उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर शहर में हो रहे अवैध निर्माणों पर कार्रवाई जारी है। सोमवार को एलडीए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहान रोड योजना के कैटल कालोनी में बंधा निर्माण में अवरोध बन रहे पांच निर्माणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस दौरान थाना ठाकुरगंज पुलिस बल, पीएससी तथा …
लखनऊ। एलडीए उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर शहर में हो रहे अवैध निर्माणों पर कार्रवाई जारी है। सोमवार को एलडीए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहान रोड योजना के कैटल कालोनी में बंधा निर्माण में अवरोध बन रहे पांच निर्माणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।
इस दौरान थाना ठाकुरगंज पुलिस बल, पीएससी तथा प्राधिकरण का स्टाफ उपस्थित रहा। अधिशासी अभियंता जोन सात आनंद मिश्रा ने बताया कि इन पांचों भूखंड स्वामियों को कैटल कॉलोनी में वैकल्पिक भूखंड के साथ निर्माण का मुआवजा भी दिया जा चुका है। सिंचाई विभाग से अनुरोध किया गया है कि अवशेष बंधे का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराएं।
अलीगंज और गोमती नगर में अवैध निर्माण सील
एलडीए के प्रवर्तन दस्तों ने अलीगंज और गोमती नगर में अवैध निर्माण सील कर दिए। प्रवर्तन जोन चार के सहायक अभियंता ने बताया कि वन्दना अरोड़ा व अभिजीत सिंह ने भूखंड संख्या बी-27/के, संगम चौराहा अलीगंज में अवैध निर्माण किया जा रहा था। विहित प्राधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने उक्त अवैध निर्माण सील करने का आदेश दिया था।
प्रवर्तन जोन एक के विहित प्राधिकारी ने बताया कि उमाशंकर सिंह तथा उनके पुत्र सौरभ ने भूखंड संख्या 1/257 मौजा-मकदूमपुर सेक्टर एक, गोमतीनगर विस्तार में लगभग 1500 वर्गफिट भूमि पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध निर्माण किया जा रहा था। जिसे प्राधिकरण व क्षेत्रीय पुलिस बल की सहायता से सील कर दिया।
