बरेली: सपाईयों पर दर्ज मुकदमे को खत्म करने की मांग
बरेली, अमृत विचार। समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुई रिपोर्ट को निरस्त करने की मांग को लेकर सपा प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को एसएसपी से मुलाकात की। उनका कहना था की छात्रों पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कर उनके भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। बता दें कि बरेली कॉलेज में हुए हंगामें …
बरेली, अमृत विचार। समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुई रिपोर्ट को निरस्त करने की मांग को लेकर सपा प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को एसएसपी से मुलाकात की। उनका कहना था की छात्रों पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कर उनके भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।
बता दें कि बरेली कॉलेज में हुए हंगामें का विरोध करते हुए समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता एबीवीपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर 22 अक्टूबर को फरीदपुर में ज्ञापन देने जा रहे थे। इस बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने इसके बाद समाजवादी छात्र सभा के लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
इस बात से नाराज सपा नेता व कार्यकर्ता सोमवार को एसएसपी से मिले और छात्रों के खिलाफ दर्ज मामले को खत्म करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष अगम मौर्या, शमीम खां सुल्तानी, अताउर्रहमान, विजयपाल सिंह, सत्येंद्र यादव, रविंद्र यादव, तारिक लिटिल, आदेश यादव, मुकेश यादव, भुवनेश यादव और आसिफ खान शामिल थे।
