भारत-पाक मैच: आपत्तिजनक नारे लगाने वाले छह लोग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्वकप मैच के बाद सांबा जिले में लोगों के एक समूह द्वारा कथित रूप से आपत्तिजनक नारे लगाए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस …

जम्मू। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्वकप मैच के बाद सांबा जिले में लोगों के एक समूह द्वारा कथित रूप से आपत्तिजनक नारे लगाए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस वीडियो को लेकर सांबा जिले में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने व्यापक पैमाने पर प्रदर्शन किए।

वीडियो में दिखाई देता है कि एक खास समुदाय के 24 से अधिक लोग भारत के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मना रहे हैं और रविवार रात को उन्होंने आपत्तिजनक नारे लगाए। सांबा की उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने कहा कि इस संबंध में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है और जांच चल रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश शर्मा ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के लिए और लोगों को बुलाया जा सकता है।

यह भी पढ़े-

NCB डीडीजी नवाब मलिक के आरोपों पर बोले- आवश्यक कार्रवाई करेंगे

संबंधित समाचार