यूपी के लाखों कर्मचारियों को योगी ने दिया बड़ा तोहफा, जानें क्या…
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। प्रदेश सरकार करीब 28 लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को इस बार दीपावली से पहले सैलरी देगी। इतना ही नहीं इस बार सैलरी के साथ बोनस और बढ़ा हुआ डीए भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वित्त विभाग को निर्देश पर इस बार सभी सरकारी कर्मियों और …
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। प्रदेश सरकार करीब 28 लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को इस बार दीपावली से पहले सैलरी देगी। इतना ही नहीं इस बार सैलरी के साथ बोनस और बढ़ा हुआ डीए भी दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वित्त विभाग को निर्देश पर इस बार सभी सरकारी कर्मियों और पेंशनरों को दीपावली से पहले वेतन मिलेगा। योगी के निर्देश पर वित्त विभाग ने जो प्रस्ताव तैयार किया है, उसके तहत प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारियों को एक माह का तदर्थ वेतन बोनस के तौर पर दिया जाएगा।
वहीं पहले के तरह बोनस का 25 फीसदी हिस्सा वेतन के साथ मिलेगा जबकि 75 फीसदी जीपीएफ में जमा होगा। एक महीने का बोनस 6908 रुपए मिल सकता हैं। अगर 25 प्रतिशत ही नकद भुगतान हुआ तो कर्मचारियों के हाथ में 1727 रुपए ही आएंगे। इसका लाभ प्रदेश के करीब 12 लाख कर्मचारियों को मिलेगा।
साथ ही प्रदेश के कर्मचारियों को एक जुलाई से तीन प्रतिशत बढ़ा डीए और पेंशनरों को डीआर भुगतान करने की तैयारी है। इस वृद्धि के बाद डीए और डीआर बढ़कर 31 प्रतिशत हो जाएगा। वहीं जुलाई 2021 से सितंबर 2021 तक का डीए कर्मचारियों के जीपीएफ में भेजा जा सकता हैं।
