मुरादाबाद : यात्रियों को प्लास्टिक इस्तेमाल न करने प्रति किया जागरूक
मुरादाबाद, अमृत विचार। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आज स्वयंसेवकों द्वारा रेलवे स्टेशन पर सिंगल यूज प्लास्टिक की खाली बोतलों को एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजीव कुमार ने बताया कि स्वयंसेवी प्लेटफार्म नंबर एक पर एकत्र हुए। …
मुरादाबाद, अमृत विचार। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आज स्वयंसेवकों द्वारा रेलवे स्टेशन पर सिंगल यूज प्लास्टिक की खाली बोतलों को एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजीव कुमार ने बताया कि स्वयंसेवी प्लेटफार्म नंबर एक पर एकत्र हुए। साथ ही बढ़ते प्रदूषण को देख यात्रियों से सिगंल यूज प्लास्टिक का प्रायोग न करने के प्रति जागरूक किया। ताकि पर्यावरण को सुरक्षित किया जा सके। इस मोके पर अभिनव बिश्नोई, रोहन दिवाकर, सुजल यादव, अंशु चौरसिया, केशव कुमार, हैदर अली शोभित अनमोल यादव, अखिलेश सोनकर ,अंकुर कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
