आज जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई, शिकायतों के आधार पर निस्तारण करें संबंधित अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज सुबह 10:00 बजे से जनसुनवाई के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए जन सामान्य की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में आए लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु …

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज सुबह 10:00 बजे से जनसुनवाई के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए जन सामान्य की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में आए लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क लगाएं और साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन पर नियमित रूप से ध्यान दें। 18 साल से ऊपर आयु के सभी व्यक्ति अपना कोविड टीकाकरण अवश्य कराएं। आज जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष नाली विवाद, भूमि पर अवैध कब्जे, वसीयत, भूमि की पैमाइश, शौचालय, राशन, आवास आदि से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई, जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों को लंबित न रखा जाए, शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए, इसके साथ ही उन्होंने कहा जिस भी विभाग से संबंधित शिकायत लंबित पाई गई तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि/रा) एसपी सिंह सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

संबंधित समाचार