‘गणपत’ में टाइगर श्रॉफ के पिता का रोल निभाएंगे बिग बी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सिल्वर स्क्रीन पर टाइगर श्राफ के पिता के रोल में नजर आ सकते हैं। टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘गणपत’ को लेकर चर्चा में हैं। विकास बहल के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘गणपत’ में टाइगर श्रॉफ के साथ कृति सैनन भी अहम किरदार में नजर …

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सिल्वर स्क्रीन पर टाइगर श्राफ के पिता के रोल में नजर आ सकते हैं। टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘गणपत’ को लेकर चर्चा में हैं। विकास बहल के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘गणपत’ में टाइगर श्रॉफ के साथ कृति सैनन भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं।

चर्चा है कि इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के पिता का किरदार अमिताभ बच्चन निभाते नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ फिल्म ‘गणपत’ में एक बॉक्सर के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में दिखाया जाएगा कि उनके ऑनस्क्रीन पिता भी अपने शुरुआती दिनों में एक बॉक्सर थे। अगर सब कुछ सही रहा तो अमिताभ बच्चन और टाइगर श्रॉफ पहली बार ऑनस्क्रीन बाप-बेटे की भूमिका में दिखाई देंगे।

संबंधित समाचार