मुरादाबाद : सांसद समेत तीन ने दिया डिस्चार्ज आवेदन पत्र

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रामपुर की पूर्व सांसद व फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान आरोपी मुरादाबाद सांसद डा. एसटी हसन समेत तीन आरोपियों ने चार्जशीट पर सवाल उठाते हुए डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर अभियोजन की ओर से बहस की गई। अब इस मामले में …

मुरादाबाद, अमृत विचार। रामपुर की पूर्व सांसद व फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान आरोपी मुरादाबाद सांसद डा. एसटी हसन समेत तीन आरोपियों ने चार्जशीट पर सवाल उठाते हुए डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर अभियोजन की ओर से बहस की गई। अब इस मामले में 27 अक्टूबर को सुनवाई होगी।

वर्ष 2019 में कटघर थाने में रामपुर के सांसद आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, मुरादाबाद के सांसद डा.एसटी हसन, रामपुर के पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां, सम्भल के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां समेत सात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। सभी पर आरोप था कि उन्होंने आजम खां के सम्मान में कटघर क्षेत्र में हुए जलसे में फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

इस मामले की विवेचना रामपुर क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है। इस मामले में रामपुर के पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। जबकि मुरादाबाद के सांसद डा.एसटी हसन की आवाज के नमूने की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जा चुकी है। जिसमें साफ जाहिर हुआ कि मुरादाबाद सांसद ने जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में एमपी-एमएलए पुनीत गुप्ता की कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

इस दौरान सांसद डा.एसटी हसन, आयोजक आरिफ व सपा नेता फिरोज खां ने पुलिस द्वारा पेश की गई चार्जशीट पर आपत्ति जताते हुए डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र दिया। इस प्रार्थना पत्र पर हुई बहस के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने सभी आरोपों को सिरे से नकारा। जबकि अभियोजन की ओर से दलील दी गई कि आवाज के नमूने की रिपोर्ट से साफ जाहिर है कि मुरादाबाद सांसद जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। बाकी आरोपी उनके सहयोगी हैं। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि बहस सुनने के बाद आदेश के लिए कोर्ट ने 27 अक्टूबर की तारीख नियत की है।

संबंधित समाचार