रामपुर: मुरादाबाद-काशीपुर मार्ग पर अज्ञात डंपर ने युवक को रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। मोहल्ला राहुपुरा निवासी शादाब कुरैशी (25) सोमवार शाम अपनी मां के साथ ठाकुरद्वारा अपनी खाला के घर गया था। मंगलवार की सुबह लौटते समय मुरादाबाद-काशीपुर मार्ग पर अज्ञात डंपर ने उसको टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर …

रामपुर, अमृत विचार। मोहल्ला राहुपुरा निवासी शादाब कुरैशी (25) सोमवार शाम अपनी मां के साथ ठाकुरद्वारा अपनी खाला के घर गया था। मंगलवार की सुबह लौटते समय मुरादाबाद-काशीपुर मार्ग पर अज्ञात डंपर ने उसको टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर परिवार को हादसे की जानकारी दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया मृतक युवक की मौसी के घर पर बुधवार को शादी का प्रोग्राम था। जिसके कारण वह माँ के साथ सोमवार को गया था। मंगलवार को वापस आते समय ये हादसा हो गया। शादी का माहौल गम में तब्दील हो गया।

संबंधित समाचार