नैनीताल: देर रात घर लौट रहे युवक का नकदी भरा बैग लूटा
नैनीताल, अमृत विचार। देर रात घर लौट रहे एक युवक का नकदी भरा बैग लूट लिया गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मल्लीताल स्थित अयारपाटा निवासी निखिल सोमवार की रात 12 बजे अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहा था। तभी रास्ते में उसे एक अज्ञात युवक मिला। युवक …
नैनीताल, अमृत विचार। देर रात घर लौट रहे एक युवक का नकदी भरा बैग लूट लिया गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मल्लीताल स्थित अयारपाटा निवासी निखिल सोमवार की रात 12 बजे अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहा था। तभी रास्ते में उसे एक अज्ञात युवक मिला।
युवक निखिल से रुपए मांगने लगा। निखिल ने युवक को मना किया तो उसने अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद उसका बैग छीन कर भाग गया। पीड़ित युवक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास तलाश की लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।
मंगलवार को युवक का बैग भी मिल गया लेकिन बैग से चार हजार रुपए की नकदी गायब थी। कोतवाल प्रीतम सिंह में बताया कि आरोपी की पहचान के साथ ही तलाश की जा रही है।
