रायबरेलीः प्रोत्साहन राशि न मिलने पर आशाओं ने किया कार्य बहिष्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ परिसर में आशाओं ने प्रोत्साहन धनराशि न मिलने पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कार्य बहिष्कार भी किया। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में आशाओं ने कार्य का बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन कर रही आशा सरिता सिंह, श्रुति, कीर्ति तिवारी, दीपिका सहित कई …

रायबरेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ परिसर में आशाओं ने प्रोत्साहन धनराशि न मिलने पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कार्य बहिष्कार भी किया। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में आशाओं ने कार्य का बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन कर रही आशा सरिता सिंह, श्रुति, कीर्ति तिवारी, दीपिका सहित कई आशाओं का कहना था कि 2019 में आशाओं की प्रोत्साहन धनराशि को 700 रुपयि प्रति माह से बढ़ाने का आदेश आया था लेकिन आदेश के बावजूद भी हर महीने प्रोत्साहन धनराशि आशाओं को नहीं मिल रही है। आशा का यह भी कहना है कि कई बार इसको लेकर संबंधित विभाग से शिकायत की लेकिन प्रोत्साहन धनराशि नहीं मिली।

इस बारे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ अमित सिंह ने बताया कि आशाओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि उनको हर माह मिल रही है। अब 700 रूपया प्रोत्साहन धनराशि आशाएं कह रही है तो यह जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी विभाग से ली जाएगी उसके बाद बढ़े हुई प्रोत्साहन धनराशि दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

संबंधित समाचार