हरदोई: सड़क हादसे में बाबा-पोते की मौत, पांच घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले के कछौना क्षेत्र के बघौली-प्रतापनगर मार्ग पर मंगलवार की दोपहर ग्राम गड़खरी के निकट बोलेरो गाड़ी पट्टा टूटने से पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार बाबा-पोता की मौत हो गई। बोलेरो में सवार पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। …

हरदोई। जिले के कछौना क्षेत्र के बघौली-प्रतापनगर मार्ग पर मंगलवार की दोपहर ग्राम गड़खरी के निकट बोलेरो गाड़ी पट्टा टूटने से पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार बाबा-पोता की मौत हो गई। बोलेरो में सवार पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

बघौली क्षेत्र के ग्राम गोपार के रामगोपाल खेतीबाड़ी करते थे और भाकियू नेता थे। स्वजन ने बताया कि रामगोपाल के साड़ू मुरली निवासी रामपुर कोथावां की पुत्री का निधन हो गया था। मंगलवार दोपहर रामगोपाल अपने पोते गुलशन, पुत्र व्यासजी, पत्नी श्रीदेवी और परिवार की आशा व मंजू के साथ बोलेरो से रामपुर जा रहे थे।

कछौना क्षेत्र के बघौली-प्रतापनगर मार्ग पर गड़खरी गांव के निकट बोलेरो का पट्टा टूट गया और बोलेरो पलट गई। हादसे में रामगोपाल की मौके पर मौत हो गई और उसका पोता गुलशन समेत सभी लोग घायल हो गए। गुलशन की हालत गंभीर होने पर स्वजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। स्वजन दोनों शवों को घर ले गए, वहीं हादसे में घायलों को मामूली चोटें आई हैं।

संबंधित समाचार