हरदोई: संडीला विधानसभा में कमल शक्ति संवाद का हुआ आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले के संडीला विधानसभा में मंगलवार को कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अलका गुप्ता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ने की। कार्यक्रम का प्रारंभ दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र …

हरदोई। जिले के संडीला विधानसभा में मंगलवार को कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अलका गुप्ता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ने की। कार्यक्रम का प्रारंभ दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम के साथ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय बहादुर पाठक ने कार्यक्रम में आई हुई बहनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को मोदी एवं योगी सरकार के की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा हमारी सरकार महिलाओं की सशक्तिकरण के कार्य को धरातल पर सशक्त करते हुए स्वाबलंबी बना रही है, आज महिलाएं हमारी सरकार में प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर कार्य कर रही है। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ,सरकार द्वारा अनेक कार्य किए जा रहे हैं।

एंटी स्कॉट रोमियो व पिंक महिला बूथ इसी दिशा में कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी सिंह, जिला मीडिया प्रभारी कविता टंडन, जिला मंत्री नीना सिंह, निर्मला देवी ,कार्यालय प्रभारी विनिमय सिंह, नगर अध्यक्ष छाया पांडेय, भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह सोनी एवं पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रही।

संबंधित समाचार