फेसबुक के दोस्त को बरेली बुलाकर रुपये जेवर लेकर ठगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फेसबुक पर दोस्ती कर युवक ने बिहार की युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद युवती घर से नकदी और जेवर लेकर प्रेमी के पास बरेली आ गई। युवक ने उसे कुछ दिन अपने रिश्तेदार के यहां रखा और फिर वह उसे किराये के मकान में रखकर उसकी आबरू …

बरेली, अमृत विचार। फेसबुक पर दोस्ती कर युवक ने बिहार की युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद युवती घर से नकदी और जेवर लेकर प्रेमी के पास बरेली आ गई। युवक ने उसे कुछ दिन अपने रिश्तेदार के यहां रखा और फिर वह उसे किराये के मकान में रखकर उसकी आबरू लूटता रहा। अब युवक उसके रुपये और जेवर लेकर फरार हो गया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है।

बिहार की रहने वाली युवती ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी फेसबुक पर बरेली के कुतुबखाना निवासी युवक से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों लोग एक दूसरे से फोन पर बातें करने लगे। इसके बाद उनमें प्यार हो गया। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। इसके बाद युवती 12 सितंबर को घर से 1.50 लाख के जेवर और 40 हजार की नकदी लेकर बरेली आने के लिए निकल पड़ी।

युवक उसे लखनऊ लेने गया और फिर बरेली में अपनी रिश्तेदारी में ले गया। जहां पर उसने कुछ दिन युवती के साथ संबंध बनाए। बाद में उसने किराये का कमरा लिया और युवती के साथ वहां पर रहने लगा। वहां पर भी वह युवती की आबरू लूटता रहा। पांच दिन पहले वह अचानक युवती के जेवर लेकर फरार हो गया।

तब से युवती प्रेमी की तलाश कर रही है लेकिन वह उसे नहीं मिल रहा है। वह प्रेमी के घर पहुंची तो उसकी मां ने उसे बताया कि उन्होंने बेटे को बेदखल कर दिया है। उनका उससे कोई लेना देना नहीं है। इसके बाद युवती मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची और मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी ने सीओ प्रथम को मामले के जांच के आदेश दिए है।

संबंधित समाचार