बरेली: महिला प्रोफेसर की अश्लील फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार, गया जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लखनऊ के रहने वाले एक युवक ने इज्जतनगर की रहने वाली एक महिला प्रोफेसर से पहले ऑनलाइन एप के जरिए दोस्ती की। इसके बाद महिला प्रोफेसर की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। महिला की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और गिरफ्तार कर उसे …

बरेली, अमृत विचार। लखनऊ के रहने वाले एक युवक ने इज्जतनगर की रहने वाली एक महिला प्रोफेसर से पहले ऑनलाइन एप के जरिए दोस्ती की। इसके बाद महिला प्रोफेसर की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। महिला की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और गिरफ्तार कर उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। महिला प्रोफेसर ने लखनऊ के केशव नगर निवासी जितेंद्र जोशी के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

प्रोफेसर के मुताबिक उनकी जान-पहचान जितेंद्र से दो साल पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। ऑनलाइन बातचीत के बाद सिलसिला आगे बढ़ा तो युवक ने उन्हें मिलने के लिए भी बुलाया। बताया कि मुलाकात के दौरान जितेंद्र ने उनके साथ बदतमीजी करना शुरू कर दिया था। इसके विरोध में उन्होंने बातचीत और मुलाकात का सिलसिला खत्म कर दिया। आरोप है कि इससे गुस्साए जितेंद्र ने फेसबुक पर फर्जी नाम से आईडी बनाई और अश्लील फोटो वायरल कर दीं।

जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने वही अश्लील फोटो उनके परिजनों को भेजते हुए जान से मारने की धमकी दे दी। परिजनों के संज्ञान में मामला आने के बाद महिला प्रोफेसर ने परिजनों के साथ इज्जतनगर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। तहरीर के आधार पर इज्जतनगर पुलिस ने युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।

संबंधित समाचार