बरेली: पूर्व मंत्री ने आरएसएस पर की गलत बयानबाजी, भाजपा में आक्रोश
नवाबगंज, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार पर सोमवार को क्योलड़िया में आयोजित जनसभा के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। इसके विरोध में भाजपा ने कड़ी आपत्ति जतायी है। भाजपा नेता डा. एमपी आर्य समेत अन्य नेताओं ने मंगलवार को …
नवाबगंज, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार पर सोमवार को क्योलड़िया में आयोजित जनसभा के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। इसके विरोध में भाजपा ने कड़ी आपत्ति जतायी है। भाजपा नेता डा. एमपी आर्य समेत अन्य नेताओं ने मंगलवार को गलत बयानबाजी करने पर पूर्व मंत्री से माफी मांगने और न मांगने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है।
सोशल मीडिया पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विवादित वक्तव्य पर नाराजगी व्यक्त की है। आरोप है कि जनसभा के दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि आरएसएस के गोलवलकर साहब ने अपनी किताब में लिखा है कि गांव के लोगों को अशिक्षित रखकर कैसे शासन किया जा सकता है। इस बयान से भाजपाईयों में भारी गुस्सा है। इससे नाराज भाजपा नेता डाक्टर एमपी आर्य ने मंगलवार को अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
कहा कि पूर्व मंत्री ने कौन सी किताब में पढ़ा है कि गरीबों की शिक्षा से वंचित कर दो और फिर लंबे समय तक शासन करो। कहा कि पूर्व मंत्री जनता के सामने साबित करें या फिर गलत बयानबाजी पर जनता से माफी मांगे। चेतावनी दी कि अगर वह माफी नहीं मांगते हैं तो वह मानहानि की कार्रवाई को तैयार रहें।
बैठक में लेखराज गंगवार, नत्थूलाल आर्य, सचिन रस्तोगी, बब्लू गंगवार, हरीश कुमार, निर्भय गंगवार, त्रिलोकी गंगवार आदि उपस्थित रहे। इधर इस बयानबाजी के संबंध में पूर्व मंत्री भगवत सरन से फोन पर बात की तो उन्होंने अपना पक्ष देने से साफ इनकार कर दिया। बोले-वह इसमें कुछ नहीं की सकते हैं।
