शिक्षक अड़े, दूसरे दिन भी बंद रखा बरेली कॉलेज
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में तोड़फोड़ करने वाले छात्रों पर कार्रवाई न होने से नाराज शिक्षकों व कर्मचारियों का मंगलवार को भी विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। शिक्षक व कर्मचारी सुबह 11 बजे से सभागार के सामने धरने पर बैठ गए। विरोध को शांत कराने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट राजीव पांडेय, एसीएम प्रथम संजय व बारादरी …
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में तोड़फोड़ करने वाले छात्रों पर कार्रवाई न होने से नाराज शिक्षकों व कर्मचारियों का मंगलवार को भी विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। शिक्षक व कर्मचारी सुबह 11 बजे से सभागार के सामने धरने पर बैठ गए। विरोध को शांत कराने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट राजीव पांडेय, एसीएम प्रथम संजय व बारादरी थाना प्रभारी नीरज मलिक पहुंचे।
अधिकारियों ने सेमिनार कक्ष में प्राचार्य व संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता की और बुधवार तक उपद्रवियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान निर्णय लिया गया कि कॉलेज में पुलिस पिकेट लगेगी और कलेक्ट्रेट की तरह कॉलेज में भी छात्र संगठन सीमित संख्या में ज्ञापन दे सकेंगे। शिक्षकों और कर्मचारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होने पर कार्य बहिष्कार को वापस ले लिया जाएगा।
छात्र हित को दृष्टिगत रखते हुए 27 अक्टूबर 2021 दिन बुधवार को सभी छात्र-छात्राओं के स्कॉलरशिप के फॉर्म बीएड विभाग में विभिन्न काउंटर लगाकर जमा कराए जाएंगे। हालांकि दूसरे दिन भी कई छात्र-छात्राएं कॉलेज में पहुंचे लेकिन उन्हें बैरियर के पास से वापस लौटा दिया गया। मंगलवार को बरेली इंटर कॉलेज, बैंक और डाकघर की वजह से बंद नहीं किया गया लेकिन बैरियर के आगे सिर्फ कर्मचारियों व शिक्षकों को ही प्रवेश दिया गया।
