बरेली कॉलेज में एलएलबी में प्रवेश को आज से आवेदन
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2021-22 में प्रवेश को 27 अक्टूबर से कॉलेज की वेबसाइट पर आवेदन शुरू हो जाएंगे। अभ्यर्थियों को 1 नवंबर रात 12 बजे तक कॉलेज के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। …
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2021-22 में प्रवेश को 27 अक्टूबर से कॉलेज की वेबसाइट पर आवेदन शुरू हो जाएंगे। अभ्यर्थियों को 1 नवंबर रात 12 बजे तक कॉलेज के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय की रैंक के आधार पर आवेदनों की संख्या को देखते हुए मेरिट तैयार कर प्रवेश लिए जाएंगे। बरेली कॉलेज में 3 नवंबर से दिवाली की छुट्टी हो रही है। उसके बाद 9 नवंबर से प्रवेश शुरू किए जाएंगे। प्रवेश समन्वयक डा. वीपी सिंह ने बताया कि छुटि्टयों के दौरान ही मेरिट तैयार कर जारी कर दी जाएगी ताकि समय पर प्रवेश लिए जा सकेंगे। विश्वविद्यालय ने एलएलबी में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की तिथि 15 नवंबर निर्धारित की है।
पंजीकरण कराते समय आवेदन पत्र में संपूर्ण जानकारी स्पष्ट रूप से ऑनलाइन भरी जाएगी साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा जारी एलएलबी प्रवेश परीक्षा के परिणाम में प्राप्त अंक और रैंक संबंधी विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर ऑनलाइन आवेदन करते समय अपलोड करना आवश्यक होगा।
