बरेली: रायफल की सफाई करते वक्त चली गोली, गार्ड गंभीर रुप से घायल
बरेली/फरीदपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार सुबह रायफल की सफाई करते वक्त एक गार्ड गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन फानन में परिजनों ने शहर चौकी के चौराह रोड स्थिति एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि अब गार्ड की तबियत में सुधार बताया जा रहा है। हफ्ते …
बरेली/फरीदपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार सुबह रायफल की सफाई करते वक्त एक गार्ड गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन फानन में परिजनों ने शहर चौकी के चौराह रोड स्थिति एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि अब गार्ड की तबियत में सुधार बताया जा रहा है।
हफ्ते भर पहले ही मेरठ से लौटे थे जयवीर सिंह
दरअसल, मूल रूप से फरीदपुर के मठिया मोहल्ले के रहेने वाले 45 वर्षीय जयवीर सिंह एक गार्ड है। परिजनों के मुताबिक हाल ही में मेरठ की एक निजी कंपनी में गार्ड की नौकरी कर रहे थे। करीब हफ्ते भर पहले ही घर पर आए थे। बुधवार सुबह वह अपनी लाइसेंसी रायफल की सफाई करने बैठे थे। इसी दौरान गोली चल गई। गोली जयवरी सिंह ने पेट में लगी। जिसकी वजह से वह लहूलुहान हो गए। गोली की आवाज सुनते ही मोहल्ले के लोग भी एकत्र हो गए। आनन फानन में परिजन उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में लेकर भागे।
जयवीर के पांच बच्चे, एक विकलांग
जयवीर की पत्नी नीति ने बताया कि उनके पांच बच्चे है। तीन लड़कियां और दो लड़के एक बेटा विकलांग है। साथ ही मानसिक रुप से भी कुछ कमजोर है। तीन बेटियों में एक की शादी कर दी दो बेटियां अभी शादी के लिए रह गई है। हालांकि चर्चा यह भी हो रही है कि कोई भी व्यक्ति रायफल में गोली डालकर साफ क्यों करेगा। जिसकी वजह से मामले में कुछ संदिग्धता नजर आ रही है।
पति पत्नी में झगड़े की चर्चाएं
आस-पास के लोगों की माने तो कहा जा रहा है कि जयवीर और उसकी पत्नी के बीच कुछ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद गोली की आवाज आई। हालांकि उनकी पत्नी और परिवार वालों ने किसी भी झगड़े की बात से इनकार किया है।
इसे भी पढ़ें…
