स्वतंत्रता सेनानी डॉ. एसएन सुब्बाराव का निधन, लोगों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
बाराबंकी। जिले में बुधवार को गांधी भवन में 92 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी व प्रख्यात गांधीवादी पद्मश्री डॉ. एसएन. सुब्बाराव के निधन पर गांधी भवन में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डॉ. एस.एन. सुब्बाराव मुल्क में गांधीवादी परंपरा की बुनियाद थे। जिनकी राष्ट्र के प्रति …
बाराबंकी। जिले में बुधवार को गांधी भवन में 92 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी व प्रख्यात गांधीवादी पद्मश्री डॉ. एसएन. सुब्बाराव के निधन पर गांधी भवन में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डॉ. एस.एन. सुब्बाराव मुल्क में गांधीवादी परंपरा की बुनियाद थे। जिनकी राष्ट्र के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और कार्य कुशलता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है।
सुब्बाराव ने अपने प्रयास से चंबल में गांधी आश्रम बनाया और वहां रहकर उन्होंने खादी और अहिंसा का संदेश दिया। उनके ही प्रयास से चम्बल में डाकुओं का सबसे समर्पण सम्भव हो पाया। साथ ही उन्होंने हजारों डाकुओं से हथियार ही नहीं रखवाए, बल्कि उनको चरखा थमाया। उनके परिवारों को आश्रम में रखा, पढ़ाया और मुख्यधारा में लाने का ऐतिहासिक काम किया। उनका 92 वर्ष की उम्र में निधन होना एक युग का अवसान है। शर्मा ने बताया कि एस.एन. सुब्बाराव महज 13 साल की उम्र में आजादी के अंतिम लड़ाई से जुड़ गए। उन्होंने 42 आंदोलन में दीवारों पर अंग्रेजों भारत छोड़ों लिखकर ब्रिटिश सरकार का विरोध किया और जेल गए। वह महात्मा गांधी के आदर्शों को आत्मसात करने वाले गांधीवादी थे।
उन्होंने उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए देश में अखंडता, सौहार्द, अहिंसा और सद्भावना की मिसाल कायम की। साथ ही शर्मा ने कहा कि भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। इसके अलावा शर्मा ने बताया कि सुब्बाराव ने अपने प्रयास से चंबल में गांधी आश्रम बनाया। साथ ही उन्होंने चंबल में खादी को नई पहचान दी। युवाओं को रोजगार से जोड़ा।
चंबल के जौरा मुरैना स्थित महात्मा गांधी सेवा आश्रम में उनके पार्थिव शरीर का गुरुवार की दोपहर बाद 4 बजे अंतिम संस्कार होगा। इस मौके पर गांधी भवन में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सभा में प्रमुख रूप से समाजसेवी विनय कुमार सिंह, मृत्युंजय शर्मा, पाटेश्वरी प्रसाद, अशोक शुक्ला सहित कई लोग मौजूद रहे।
