नेपाल में बजा अयोध्या के सिद्धार्थ का डंका, 100 मी. दौड़ में मिला गोल्ड मेडल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार (अयोध्या)। नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप के दौरान जिले के 19 वर्षीय एथलीट ने दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया है। गोल्ड मेडल पाने वाले सिद्धार्थ ने न सिर्फ जनपद का नाम ऊंचा किया है, बल्कि देश का गौरव भी बढ़ाया है। सिद्धार्थ के जीतने की खबर जैसे ही अयोध्या पहुंची तो उसके …

पूराबाजार (अयोध्या)। नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप के दौरान जिले के 19 वर्षीय एथलीट ने दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया है। गोल्ड मेडल पाने वाले सिद्धार्थ ने न सिर्फ जनपद का नाम ऊंचा किया है, बल्कि देश का गौरव भी बढ़ाया है।

सिद्धार्थ के जीतने की खबर जैसे ही अयोध्या पहुंची तो उसके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। लगातार फोन की घंटियां बज रही हैं। इसके साथ ही खुशी में मिठाइयां बांटी जा रही हैं। बता दें कि विकासखंड पूराबाजार अंतर्गत ग्राम रसूलाबाद के आशापुर चंदई निवासी सिद्धार्थ मौर्या पुत्र देवी प्रसाद मौर्या ने इंडो-नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप में 100 मी. की दौड़ में पहला स्थान प्राप्त करने के बाद अपनी जीत का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया।

इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, बसपा नेता करुणाकर पांडे, पूर्व मंत्री पवन पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह आदि ने सिद्धार्थ को देश का नाम रोशन करने पर बधाई दी है। साथ ही कहा कि इससे देश व प्रदेश में गांव का नाम रोशन हुआ है।

संबंधित समाचार