अयोध्या: जिला अस्पताल के दो लैब कर्मी आए डेंगू की चपेट में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले के जिला अस्पताल में दो लैब कर्मी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। दोनों ही ड्यूटी के दौरान बीमार पड़ गए थे। उनकी जांच की गई तो एलाइजा रिपोर्ट पॉजीटिव आई। वहीं, उनके संक्रमित होते ही कर्मचारियों में खलबली मच गई है। हालांकि डिस्ट्रिक्ट मलेरिया अफसर और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक इस बात …

अयोध्या। जिले के जिला अस्पताल में दो लैब कर्मी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। दोनों ही ड्यूटी के दौरान बीमार पड़ गए थे। उनकी जांच की गई तो एलाइजा रिपोर्ट पॉजीटिव आई। वहीं, उनके संक्रमित होते ही कर्मचारियों में खलबली मच गई है। हालांकि डिस्ट्रिक्ट मलेरिया अफसर और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक इस बात से बेखबर हैं।

इसके अलावा अस्पताल के लैब कर्मी दुर्गेश चंद्र ने बताया कि लगभग एक हफ्ते पहले ड्यूटी के समय तबीयत कुछ खराब सी लगी। पहले तो मामले को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब साथी मनीष यादव की भी तबीयत खराब हो गई तो उसे दुर्गेश ने जांच कराने को कहा।

वहीं जांच उसकी डेंगू की एलाइजा रिपोर्ट पॉजीटिव आई। इसके बाद दुर्गेश ने भी अपनी जांच कराई तो वह भी डेंगू संक्रमित निकला। अब दोनों लैब कर्मी रेस्ट पर हैं। फिलहाल जिला मलेरिया अधिकारी (DMO) एम.ए. खान और जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) सी.बी.एन. त्रिपाठी इस खबर से बेखबर हैं।

इसपर DMO ने कहा कि फिलहाल मुझे इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन नगर निगम लगातार छिड़काव करता रहा है। इसके अलावा CMS ने बताया कि मुझे भी इसकी कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन इसकी जांच की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता