आग ने बरपाया हिमाचल में कहर, 16 घर जलकर खाक, 150 लोग बेघर, मोदी ने जताया दुख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मलाणा गांव में बुधवार को भीषण आग लगने से 16 मकान जलकर खाक हो गए, जिसके कारण करीब 150 लोग बेघर हो गए। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि मलाणा …

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मलाणा गांव में बुधवार को भीषण आग लगने से 16 मकान जलकर खाक हो गए, जिसके कारण करीब 150 लोग बेघर हो गए। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि मलाणा गांव में तड़के करीब एक बजकर 28 मिनट पर लगी आग के कारण एक व्यक्ति झुलस (घायल) गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट कर कहा, “हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ अग्निकांड अत्यंत दुखद है। ऐतिहासिक मलाणा गांव में हुई इस त्रासदी के सभी पीड़ित परिवारों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के काम में पूरी तत्परता से जुटे हैं।” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी आग की इस घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि प्रशासन बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

शाह ने ट्वीट कर कहा, “हिमाचल प्रदेश के मलाणा गांव में आग लगने से हुए नुकसान से अत्यंत दुखी हूं। इस हादसे में जिन गांववासियों के घरों को क्षति पहुंची है, मैं उन सभी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। प्रदेश सरकार व प्रशासन पूरी तन्मयता के साथ बचाव कार्य में लगी है।”

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास मुहैया कराने का निर्देश दिया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया और राहत कार्य का जायजा लिया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव