रायबरेली: साथी के साथ अभद्रता होने पर अधिवक्ताओं ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले में बदहाल सड़क के बारे में जानकारी लेने पर अधिवक्ता को अपशब्द कहने व अभद्रता किए जाने पर आक्रोशित अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी की। साथ ही पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर मुकदमा लिखे जाने और गिरफ्तारी की मांग की है। बता दें कि, मंगलवार शाम महराजगंज सेमरौता …

रायबरेली। जिले में बदहाल सड़क के बारे में जानकारी लेने पर अधिवक्ता को अपशब्द कहने व अभद्रता किए जाने पर आक्रोशित अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी की। साथ ही पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर मुकदमा लिखे जाने और गिरफ्तारी की मांग की है।

बता दें कि, मंगलवार शाम महराजगंज सेमरौता रोड पर गिट्टी गिरता देख अधिवक्ता व समाजसेवी रणविजय सिंह ने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन दिनेश कुरील ने इस सबंधं में जानकारी मांगी तो उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जिसका आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं, सोशल मीडिया पर आडियो सुनने के बाद एक्सईएन के दुर्व्यवहार से आहत व आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में मुर्दाबाद की नारेबाजी करते हुए मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की।

इस सबंध में महराजगंज अधिवक्ता संघ के महामंत्री ज्योति प्रकाश अवस्थी ने कहा कि एक्सईएन का व्यवहार पूरी तरह निन्दनीय है। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान अधिवक्ता संघ महराजगंज सेमरौता मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे अनशनकारी बाबा के धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन पत्र सौंपा और सड़क निर्माण कि मांग की। साथ ही धरने को अपना पूरा समर्थन भी दिया। इस मौके पर अध्यक्ष छोटेलाल, विद्यासागर अवस्थी, प्रदीप श्रीवास्तव, नागेन्द्र सिंह, मनीष तिवारी, सुशील पांडे सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार