बरेली: टी 20 में पाक टीम के समर्थन पर दर्ज हुई रिपोर्ट
बरेली, अमृत विचार। टी 20 मैच में भारत की पाकिस्तान से हार के बाद भारतीय टीम का मजाक उड़ाने पर इज्जतनगर पुलिस ने पहले केंद्रीय कारागार के बंदी रक्षक और अब एक अन्य युवक पर आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है। रेलवे कॉलोनी इज्जतनगर निवासी रोहिताश कुमार पुत्र हरि शंकर सागर ने बताया कि …
बरेली, अमृत विचार। टी 20 मैच में भारत की पाकिस्तान से हार के बाद भारतीय टीम का मजाक उड़ाने पर इज्जतनगर पुलिस ने पहले केंद्रीय कारागार के बंदी रक्षक और अब एक अन्य युवक पर आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है।
रेलवे कॉलोनी इज्जतनगर निवासी रोहिताश कुमार पुत्र हरि शंकर सागर ने बताया कि वह बांके बिहारी मंडल भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि कई दिनों से एक युवक व्हाट्सएप ग्रुप पर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अभद्र भाषा के पोस्ट डाल रहा था। टी-20 विश्वकप में भारतीय टीम की हार के बाद भी उसने पाकिस्तान टीम के प्रति अपना प्रेम दिखाते हुए अभद्र पोस्ट की।
रोहिताश ने इसकी शिकायत इज्जतनगर पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
