बरेली: आज नूरी मरकज पर सजेगी महफिले आला हजरत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अंग्रेजी साल के मुताबिक आला हजरत को इस दुनिया से पर्दा किए 28 अक्टूबर गुरुवार को सौ साल पूरे होंगे। शहजादे आला हजरत मौलाना मन्नान रजा खां मन्नानी मियां ने बताया कि दरगाह आला हजरत स्थित नूरी मरकज पर महफिले आला हजरत का आयोजन किया जाएगा। इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी …

बरेली, अमृत विचार। अंग्रेजी साल के मुताबिक आला हजरत को इस दुनिया से पर्दा किए 28 अक्टूबर गुरुवार को सौ साल पूरे होंगे। शहजादे आला हजरत मौलाना मन्नान रजा खां मन्नानी मियां ने बताया कि दरगाह आला हजरत स्थित नूरी मरकज पर महफिले आला हजरत का आयोजन किया जाएगा।

इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी आला हजरत ने 28 अक्टूबर 1921 को इस दुनिया से पर्दा किया था। ईसवी के मुताबिक गुरुवार को 100 साल पूरे हो रहे हैं। नूरी मरकज पर आयोजित होने वाली महफिले आला हजरत उलेमा इकराम आला हजरत की जिंदगी पर रोशनी डालेंगे। मन्नानी मियां ने आशिक-ए-आला हजरत से अपील करते हुए कहा कि गुरुवार को आला हजरत की याद में महफिले सजाएं और खिराजे अकीदत पेश करें।

आला हजरत की रूहानी महफिल का आगाज सुबह 11:30 पर होगा और कुल शरीफ की रस्म 2:38 बजे होगी। इसके बाद खुसूसी दुआ की जाएगी। इस मौके पर नबीरे आला हजरत इमरान रजा खां समनानी मियां,मोहम्मद हसनैन रजा समेत भारी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

संबंधित समाचार