बरेली: आज से रोशनी बिखेरेगा दीपावली मेला
बरेली, अमृत विचार। नगर निगम और जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के सहयोग से 28 अक्टूबर से लगने वाले विकास दीपोत्सव दीपावली मेले को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। 03 नवंबर तक चलने वाले मेले की धूमधाम से शुरुआत के लिए बुधवार को अधिकारी दिनभर मेला स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेते रहे। …
बरेली, अमृत विचार। नगर निगम और जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के सहयोग से 28 अक्टूबर से लगने वाले विकास दीपोत्सव दीपावली मेले को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। 03 नवंबर तक चलने वाले मेले की धूमधाम से शुरुआत के लिए बुधवार को अधिकारी दिनभर मेला स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेते रहे। मंगलवार की शाम को अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने भी नगर निगम की टीम के साथ मेला स्थल का जायजा लिया। दीपावली मेले का उद्घाटन 28 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे सांसद संतोष गंगवार करेंगे।
बरेली क्लब स्पोर्ट्स ग्राउंड पर दीपावली मेले का नगर निगम, डूडा और प्रशासन संयुक्त रूप से आयोजन कर रहा है। पथ विक्रेताओं को दिवाली मेले पर स्टॉल लगाने का मौका दिया गया है। इसके लिए सभी 118 स्टॉल लगाने के लिए बरेली क्लब मैदान को सजाया गया है। नगर निगम और डूडा यानी जिला नगरीय विकास अभिकरण ने विक्रेताओं का चयन कर लिया गया है।
गुरुवार शाम 3 बजे उद्घाटन के अवसर पर मेयर उमेश गौतम, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, विधायक कैंट राजेश अग्रवाल सहित कई महत्वपूर्ण लोग मौजूद रहेंगे। मेले की तैयारियों के लिए उद्घाटन के एक दिन पहले बुधवार को नगर निगम और डूडा के अधिकारी दिनभर दौड़ लगाते रहे।
उत्पादों की बिक्री के लिए कई विभागों के लगेंगे स्टॉल
नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि दीपावाली मेला लगाने की सारी तैयारी कर ली हैं। नि:शुल्क स्टॉल लगाए जा रहे हैं। इस मेले को लगाने के लिए नगर निगम, डूडा के स्वयं सहायता समूह, डीआरडीए, संस्कृति, एमएसएमई, ओडीओपी, सूचना एवं जनसंर्क इत्यादि विभागों के सहयोग से विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए जाने हैं।
मेले में शहर के प्रतिष्ठित दुकानदारों के साथ ही रेहड़ी-पटरी पर सामान बेचने वाले एवं घरेलू उपयोग की वस्तुएं बेचने वाले स्ट्रीट वेंडर्स द्वारा अपने उत्कृष्ट सामानों के साथ प्रतिभाग किया जायेगा। मेले में बच्चों के लिए खास तौर से झूले एवं अन्य मनोरंजन के साधन भी रहेंगे।
