बरेली: जिले में डेंगू के निकले 15 मरीज
बरेली, अमृत विचार। डेंगू के डंक ने बुधवार को फिर कहर बरपाया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में 15 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। बुधवार को हुई कुल 580 जांच में से 4 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। मलेरिया के मामलो में तीन मामले प्लाज्मोडियम वाईवैक्स तो एक जानलेवा प्लाज्मोडियम …
बरेली, अमृत विचार। डेंगू के डंक ने बुधवार को फिर कहर बरपाया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में 15 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। बुधवार को हुई कुल 580 जांच में से 4 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। मलेरिया के मामलो में तीन मामले प्लाज्मोडियम वाईवैक्स तो एक जानलेवा प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम का निकला है।
सीएमओ डा. बलवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को 419 लोगों की एनएस-1 कार्ड से डेंगू की जांच की गई जिसमें से 76 मरीजों की एलाइजा रीडर जांच में 15 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। डीबीसी की टीम की ओर से निरोधात्मक कार्रवाई लगातार डेंगू प्रभावित इलाकों में की जा रही है। विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार शहरी क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप अधिक है।
शहरीय क्षेत्र में 225 वहीं ग्रामीण इलाकों में अब तक 122 मामले डेंगू के सामने आए हैं। वहीं, डेंगू के मामलें में मझगवां, भोजीपुरा, सीबीगंज समेत कुल 12 ब्लॉक संवेदनशील है।
