बरेली: धनतेरस व दीपावली के दिन साप्ताहिक बंदी पर बंद नहीं रहेंगी दुकानें
बरेली, अमृत विचार। अब दिल खोलकर खरीदारी करें। शहर में मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को रहने वाली साप्ताहिक बंदी निरस्त कर दी गयी है। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बुधवार को आदेश जारी कर कहा है कि धनतेरस व दीपावली के दिन पड़ने वाली साप्ताहिक बंदी अब 13 नवंबर को निर्धारित की गयी है। इसलिए बंदी …
बरेली, अमृत विचार। अब दिल खोलकर खरीदारी करें। शहर में मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को रहने वाली साप्ताहिक बंदी निरस्त कर दी गयी है। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बुधवार को आदेश जारी कर कहा है कि धनतेरस व दीपावली के दिन पड़ने वाली साप्ताहिक बंदी अब 13 नवंबर को निर्धारित की गयी है। इसलिए बंदी वाले दिन भी दुकानें और वाणिज्य अधिष्ठान खोले जाएंगे।
जिलाधिकारी की ओर से जारी किए गए आदेश में बताया गया है कि मंगलवार को सुभाषनगर, बदायूं रोड, छोटी रेलवे लाइन क्रासिंग से नगर निगम सीमा तक तथा नगर पंचायत सेंथल में स्थित समस्त दुकानों और वाणिज्य अधिष्ठान, समस्त नगरों में हेयर ड्रेसर्स एवं ब्यूटी पार्लर की दुकानें साप्ताहिक बंदी के तहत बंद रहती हैं।
बुधवार को नगर में बीआई बाजार, सदर बाजार, तोपखाना, छावनी की समस्त दुकानों व प्रतिष्ठान, नगर पालिका बहेड़ी, नवाबगंज की फोटोस्टेट, फोटोग्राफी, कंप्यूटर एवं फार्म विक्रेता की दुकानों को छोड़कर शेष नवाबगंज में स्थित दुकान व प्रतिष्ठान बंद रहते हैं। इसी तरह गुरुवार को सिविल लाइंस क्षेत्र में समस्त दुकानें, वाणिज्य अधिष्ठान सहित मोटर साइकिल, स्कूटर कार एवं जीपों की मरम्मत के वर्कशॉप तथा स्पेयर पार्ट्स की समस्त दुकानों, इज्जतनगर क्षेत्र में राजेंद्रनगर गांधीनगर, इंद्रानगर, जनकपुरी, पटेलनगर, एकता नगर, आईवीआरआई रोड बरेली की समस्त दुकानें, वाणिज्य अधिष्ठान बंद रहते हैं।
कुतुबखाना चौराहा से बड़ा बाजार, किला फाटक तक, आलमगिरीगंज, बांस मंडी, सराय खान, नैनीताल रोड, कोहाड़ापीर, इज्जतनगर, नगर निगम सीमा तक, चौपुला चौराहे से पटेल चौक तक, पटेल चौक से बरेली कॉलेज गेट तक तथा चौपुला चौराहे से कुतुबखाना चौराहे की समस्त दुकानें व अधिष्ठान बंद रहते हैं।
धनतेरस व दीपावली के मौके पर ये सभी दुकानें व अधिष्ठान साप्ताहिक बंदी में बंद नहीं रहेंगे। धनतेरस व दीपावली तक की अवधि में इस प्रतिबंध के साथ छूट प्राप्त है कि सेवायोजक उक्त अवधि में पड़ने वाले साप्ताहिक बंदी के बदले दीपावली के बाद 15 दिनों के अंदर स्थानापन्न बंदी दिवस रखेंगे।
