आज और आने वाले रविवार को बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के रिहर्सल के मद्देनजर गुरुवार सुबह 8:30 बजे से यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इसके साथ ही रविवार को भी राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। ऐसी होगी यातायात व्यवस्था बंदरियाबाग चौराहा से हजरतगंज की ओर। कैसरबाग, अशोक …
लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के रिहर्सल के मद्देनजर गुरुवार सुबह 8:30 बजे से यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इसके साथ ही रविवार को भी राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।
ऐसी होगी यातायात व्यवस्था
- बंदरियाबाग चौराहा से हजरतगंज की ओर।
- कैसरबाग, अशोक लाट चौराहा की तरफ से हुसैनगंज को।
- हजरतगंज चौराहे से मेफेयर, सुभाष /परिवर्तन चौक चौराहे की ओर।
- महानगर निशातगंज से संकल्प वाटिका तिराह के रास्ते हजरतगंज चौराहा और विधानसभा मार्ग को।
- गोमतीनगर से आने वाले वाहन दैनिक जागरण चौराहे से सिकंदरबाग चौराहे के रास्ते हजरतगंज को।
- गोल्फ क्लब चौराहा से वाहन पार्करोड के रास्ते हजरतगंज को।
- पार्क रोड चौराहा से डीएसओ चौराहे के रास्ते हजरतगंज को।
- लालबाग नावेल्टी चौराहा से मेफेयर तिराहा की ओर।
- आइटी चौराहा, कैसरबाग, चौक से सुभाष चौराहा के रास्ते महात्मागांधी मार्ग के हजरतगंज को।
- प्रेस क्लब तिराहा से हिंदी संस्थान के रास्ते हजरतगंज को।
इधर से जाने का भी है विकल्प
- लोको चौराहा से कुंवर जगदीश, आलमबाग अथवा सदर के रास्ते।
- लालबत्ती चौराहा अथवा उदयगंज तिराहे से सदर फ्लाईओवर के रास्ते।
- गोल्फ क्लब, गांधी सेतु, 1090 चौराहे से लालबत्ती चौराहा के रास्ते।
- संकल्प वाटिका तिराह से बैकुंठधाम, पीएनटी बालू अड्डा, गांधी सेतु, 1090 चौराहे से गोल्फ और लालबत्ती के रास्ते।
