उन्नाव से एक संदिग्ध युवक को एटीएस ने लिया हिरासत में, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। एटीएस की टीम बुधवार देर रात उन्नाव में पहुंची। वहां से एक संदिग्ध को एटीएस ने हिरासत में लेकर लखनऊ रवाना हो गई। जिसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले भी कई बार एटीएस की टीम उन्नाव में छापेमारी कर चुकी है। बताया जा रहा है कि करीब तीन साल पहले जाजमऊ …

लखनऊ। एटीएस की टीम बुधवार देर रात उन्नाव में पहुंची। वहां से एक संदिग्ध को एटीएस ने हिरासत में लेकर लखनऊ रवाना हो गई। जिसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले भी कई बार एटीएस की टीम उन्नाव में छापेमारी कर चुकी है। बताया जा रहा है कि करीब तीन साल पहले जाजमऊ क्षेत्र से आतंकी सैफुल्ला के करीबियों को एटीएस की टीम ने छापेमारी के दौरान पकड़ा था। जिसको लेकर लखनऊ की टीमों को उन्नाव से काफी सुराग मिले थे।

एटीएस सूत्रों की माने तो सदर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइन स्थित एक मदरसे के पास से लखनऊ एटीएस की टीम 2 गाड़ियों से पहुंची थी। टीम ने मदरसे के पास में ही मौजूद एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया था। उसके बाद टीम वहां से रवाना होकर लखनऊ निकल गई थी। आसपास के लोगों की माने तो टीम में 14-15 लोग शामिल थे। युवक कहां का रहने वाला है, क्या नाम है। अभी कोई किसी को इसकी जानकारी नहीं है।

टीम द्वारा युवक को उठाने के बाद से ही उन्नाव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं पुलिस विभाग के अफसर कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं। वहीं स्थानीय और आसपास के लोगों की माने तो युवक संदिग्ध है। उसके आतंकवादियों से भी तार जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है लेकिन अभी कुछ भी कहना सही नहीं होगा।

संबंधित समाचार