रामपुर : दोस्त की हत्या करने में तीन आरोपी गिरफ्तार, जुआ खेलने के दौरान हुई थी कहासुनी
रामपुर/दढ़ियाल, अमृत विचार। युवक की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि जुआ खेलने के दौरान हमारी कुछ कहासुनी हो गई थी। उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी थी। बचे दो आरोपियों को पुलिस तलाश रही है। टांडा थाना …
रामपुर/दढ़ियाल, अमृत विचार। युवक की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि जुआ खेलने के दौरान हमारी कुछ कहासुनी हो गई थी। उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी थी। बचे दो आरोपियों को पुलिस तलाश रही है।
टांडा थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद फुरकान ने 19 अक्टूबर को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि नन्हे खां पुत्र ताज मोहम्मद आदि द्वारा एक राय मशवरा होकर मेरे भाई मोहम्मद गुलफाम की गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। गुरुवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ने के बाद थाने ले आई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी अकरम ने बताया कि हम तीनों आपस में गहरे मित्र हैं। हम लोगों को जुआ खेलने की आदत है।
मोहम्मद गुलफाम अन्य जुआरियों के साथ मिलकर हमारे साथ बेईमानी करता था। रुपये जुआ में हरवा देता था, इससे हमारा काफी नुकसान होता था। हम लोगों को काफी गुस्सा आता था। हम तीनों ने उसे मारने की योजना बनाई, इसलिए हम लोग बारावफात वाले दिन भी मोहम्मद गुलफाम के घर जुआ खेलने गये थे। मोहम्मद गुलफाम के घर अन्य लोग जुआ खेल रहे थे।
हम लोग भी उनके साथ जुआ खेलने लगे। इसी दौरान हमारी कुछ कहासुनी हो गई थी। लोग अपने-अपने घर चले गये थे। हमने मौका पाकर मोहम्मद गुलफाम को तख्त पर गिरा लिया। उसका गला दबाकर हत्या कर दी। फिर हम लोग बेड की चादर का फंदा लगाकर उसे स्टोर में ले गए। शव को बल्ली से लटका दिया था इससे आत्महत्या लगे और वहां से फरार हो गये। मेरी बाइक भी वहीं पर रह गई थी। टांडा प्रभारी निरीक्षक सजय सिंह ने बताया कि बचे दो आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
पकड़े गए आरोपी
1)- जलीस अहमद निवासी मोहल्ला दरगाह कस्बा दढियाल थाना टाण्डा
2)- नन्हे खां निवासी मोहल्ला दरगाह कस्बा दढियाल थाना टाण्डा
3)-अकरम निवासी मोहल्ला इमामबाडा कस्बा दढियाल थाना टाण्डा
