मुरादाबाद : दहेज प्रताड़ना और गर्भपात कराने का आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइन पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट करने तथा गर्भपात कराने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ राम गंगा विहार निवासी दीपमाला कुकरेती में 6 जून को मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी मूल रूप से उत्तराखंड के जिला देहरादून के थाना सेलाकुई के गांव …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइन पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट करने तथा गर्भपात कराने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ राम गंगा विहार निवासी दीपमाला कुकरेती में 6 जून को मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी मूल रूप से उत्तराखंड के जिला देहरादून के थाना सेलाकुई के गांव भाऊ वाला निवासी उमेश कुकरेती के साथ हुई थी।

आरोपी दीपमाला से दहेज की मांग करता था। इनकार करने पर उमेश कुकरेती ने उसके साथ मारपीट की और गर्भपात करा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। उधर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी होते ही उमेश कुकरेती फरार हो गया था। दरोगा राजीव कुमार ने गुरुवार को आरोपी उमेश कुकरेती को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है।

संबंधित समाचार