मुरादाबाद : घर के बाहर खेल रहे बच्चे के चेहरे का मांस नोच ले गया आवारा कुत्ता
मुरादाबाद, अमृत विचार। मोहल्ले के बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहे साढे 3 वर्षीय अबू सुफियान पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ता मासूम के चेहरे और कोहनी का मांस नोच कर ले गया। यह देख अन्य बच्चों में भगदड़ मच गई। कुत्ते ने पीछा करके चार-पांच अन्य बच्चों को भी घायल …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मोहल्ले के बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहे साढे 3 वर्षीय अबू सुफियान पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ता मासूम के चेहरे और कोहनी का मांस नोच कर ले गया। यह देख अन्य बच्चों में भगदड़ मच गई। कुत्ते ने पीछा करके चार-पांच अन्य बच्चों को भी घायल कर दिया।
चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चे की गंभीर हालत को देख परिजन बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर ले गए। कस्बा पाकबड़ा के मोहल्ला होली वाला कुआं निवासी मोहम्मद अनीस मजदूरी करते हैं।
उन्होंने बताया कि 26 तारीख किसान बेटा अबू सुफियान अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। कभी आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। मोहम्मद अनीस के अनुसार यह कुत्ता इससे पहले भी मोहल्ले के कई लोगों पर हमला कर चुका है।
