बाराबंकी: टहलते हुए मोबाइल का इस्तेमाल बना जानलेवा, कुएं में गिरा युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। टहलते हुए मोबाइल पर बात करने से एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। जब वह रिश्तेदार के घर के समीप मोबाइल का इस्तेमाल करते समय कुएं में डूबकर उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार …

बाराबंकी। टहलते हुए मोबाइल पर बात करने से एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। जब वह रिश्तेदार के घर के समीप मोबाइल का इस्तेमाल करते समय कुएं में डूबकर उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतापुर जिले के थाना रामपुर मथुरा क्षेत्र के ग्राम टेरवा कुटी निवासी कुलदीप शुक्ला (25) पुत्र भारत बीते दिन मोहम्मपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी भिरिया निवासी अपने फूफा राम नेवल तिवारी के घर आया था।

यहां शाम साढ़े छह बजे घर के बाहर मोबाइल पर बात करते समय पड़ोस में बने हुए खुले कुएं में डूब गया। एक बच्चे ने देखा तो उसने आसपड़ोस के बड़े-बुजुर्गो को बताया। किसके बाद आधे के अंतराल पर कुलदीप को कुएँ से बाहर निकला जा सका, लेकिन तब-तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक एक बच्चे का पिता भी था।

संबंधित समाचार