बाराबंकी में भाजपा ने किया रात्रि ग्राम चौपाल का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ देश में दो बार तथा प्रदेश में एक बार बहुमत के साथ विजयी हुई थी जिसमें ग्रामीण अंचलों के किसानों का महत्वपूर्ण योगदान था और इसी को लेकर के एक बार फिर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) की …

बाराबंकी। जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ देश में दो बार तथा प्रदेश में एक बार बहुमत के साथ विजयी हुई थी जिसमें ग्रामीण अंचलों के किसानों का महत्वपूर्ण योगदान था और इसी को लेकर के एक बार फिर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) की सरकार बनने जा रही है। देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बनने के बाद चीन जैसे देशों की दरोगा गिरी बंद हो गई है। यह बात किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मुख्य अथित कामेश्वर सिंह ने कहीं।

बुधवार रात्रि यहां पर क्षेत्रीय सोशल मीडिया प्रभारी रणविजय सिंह, गौरव, के संयोजन में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिस के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह रहें। मुख्य अतिथि ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हाल ही में देश कई प्रकार की आपदाओं से किसानों को काफी नुकसान हुआ है जैसे ओलावृष्टि बारिश बाढ़ जैसे अनेक आपदा किसानों के लिए संकट लेकर आई थी मगर प्रदेश में योगी सरकार ने सभी किसानों को उनकी खराब हुई फसल का पूरा मुआवजा देने का ऐलान किया है।

इसी प्रकार अन्य पार्टियों की सरकारें सिर्फ अपने कुनबे का विकास करती थी, मगर बाबा जी ने सभी को साथ लेकर चला है वह चाहे ग्रामीण क्षेत्र का हो या फिर शहर का हो भाजपा में सभी का समुचित विकास हो रहा है। भाजपा के नेतृत्व में अयोध्या में विशाल राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है जो एक ऐतिहासिक हैं और पूरे भारत का गौरव अब हम विकास गिना कर वोट नहीं मांगते दिखाकर मांगते हैं।

संबंधित समाचार