हरदोई: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम ने की यूपी के मुख्यमंत्री की तारीफ, जानें क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। हरदोई पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्र डॉ.रमन सिंह ने वहां के मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सीएम नंबर-1 है। तमाम अड़चनों के बाद भी उन्होंने यूपी में बेहतर काम किए हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम गुरुवार को यहां रारा गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम …

हरदोई। हरदोई पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्र डॉ.रमन सिंह ने वहां के मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सीएम नंबर-1 है। तमाम अड़चनों के बाद भी उन्होंने यूपी में बेहतर काम किए हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम गुरुवार को यहां रारा गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

पूर्व सीएम डा.रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि वहां भी किसान बेहाल है, उनके आंसू तक पोंछने का वक्त नहीं। यूपी में आ कर मुआवज़ा बांट रहें हैं। भूपेश बघेल के बारे में बताया कि कांग्रेस ने उन्हें जहां-जहां की ज़िम्मेदारी दी, वहां-वहां पार्टी को मुंह की खानी पड़ी।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार चाहें भाजपा की हो या गैर भाजपा की, सभी सीएम में योगी आदित्यनाथ सीएम नंबर-1 है। तमाम अड़चनों के बावजूद योगी आदित्यनाथ ने यूपी में बेहतर काम किया है। शहर में पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में कुछ देर ठहरे छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम का विधायक, भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार स्वागत किया।

संबंधित समाचार