हरदोई: करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। सांड के हमले से बचने के लिए एक अधेड़ सड़क किनारे भाग खड़ा हुआ, इस दौरान वह सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। लेकिन खंभे में करंट उतरने के चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार को शाहाबाद कोतवाली के ग्राम किलकिली निवासी हरिमोहन 45 वर्ष पुत्र …

हरदोई। सांड के हमले से बचने के लिए एक अधेड़ सड़क किनारे भाग खड़ा हुआ, इस दौरान वह सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। लेकिन खंभे में करंट उतरने के चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार को शाहाबाद कोतवाली के ग्राम किलकिली निवासी हरिमोहन 45 वर्ष पुत्र राजाराम गांव में ही उसके ऊपर आवारा सांड दौड़ पड़ा।

जिससे हरिमोहन भागा और बिजली के खंभे से टकरा गया। खंबे में करंट आ रहा था जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जब इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो परिजन आनन-फानन में हरिमोहन को शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका